स्वच्छता ही सेवा ‘ के क्षेत्र में नगर पंचायत लैलूँगा CMO ममता चौधरी अग्रणी…

स्वच्छता ही सेवा ‘ के क्षेत्र में नगर पंचायत लैलूँगा CMO ममता चौधरी अग्रणी

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा:- छत्तीसगढ के सभी नगर निगम और नगर पालिका में नगरीय प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार  स्वक्षता ही सेवा के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा के विभिन्न वार्डों में दिनांक 17 सितंबर से 2024 से दिनांक 02 अक्टूबर 2024 तक नगर के सभी वार्डों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ममता चौधरी के मार्ग दर्शन में वार्ड में व्याप्त कचरा कूड़ा एवं नालियों की साफ सफाई कि जा रही है । वहीं स्वच्छता दीदीयों के साथ – साथ नगर पंचायत के सफाई कर्मी द्वारा सभी जगहों  के स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । वहीं आपको यह भी बता दें कि गीला कचरा व सूखा के लिए पृथक – पृथक कचरा डिब्बा जो नगर के विभान्न वार्डों में रखे डिब्बे पर ही कचरे को डालने के लिए नगर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है । नगर पंचायत लैलूंगा के संवेदनशील मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ममता चौधरी के द्वारा इन दिनों नगर के सभी मुद्दों को अपने कार्यानुभव से सरलता के साथ हल करती नज़र आ रही है । सीएमओ लैलूंगा स्वयं सफाईकर्मियों के साथ नगर को साफ सुथरा बनाने का बेड़ा उठाई हुई है। सीएमओ के द्वारा लैलूंगा नगर पंचायत अन्तर्गत 50 बिस्तर के मातृ शिशु अस्पताल, प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र, नगर पंचायत लैलूंगा सहित नगर के सभी वार्डो में जा जा कर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं । जो निश्चित ही नगर पंचायत लैलूंगा के साथ ही साथ राष्ट्र को भी मजबूत और स्वच्छ बनने की ओर एक कदम है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है । वहीं नगर पंचायत लैलूंगा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ममता चौधरी का कहना है कि अगर जनता दिल से सहयोग करें और आगे आएं तो नगर पंचायत लैलूंगा को सबसे स्वच्छ शहर बनने से कोई नहीं रोक सकता ।  क्योंकि सरकार जो योजना चलाती है ओ जनता के हित में होता हैं और इसका उनको लाभ लेना चाहिए। नगरवासी गीला और सुखा कचरा को अलग अलग कचरा डिब्बा में डालेगा तो सफाई कर्मियों को आसानी होगी , शहर को साफ सुथरा बनाने में। उन्होंने पुरे नागरिकों को इस अभियान में एक कदम आगे आने को बात कहीं है |

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ बिलासपुर, पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती

00 लोक सेवा आयोग ने जारी किया अंतिम चयन परिणाम 00 वित्त मंत्री चौधरी ने कहा - युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रदेश के नियोजित विकास...

RAIGARH NEWS

माटी से गढ़ी नई पहचान, बांसनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’बिहान, माटी कला बोर्ड और हस्तशिल्प योजनाओं से जुड़कर बदली जिंदगी, अब राज्यभर...

रायगढ़, 13 मई 2026। कहते हैं कि मेहनत और हुनर को सही मंच मिल जाए तो जिंदगी की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। रायगढ़...