“साइकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना पड़ा भारी! आदिवासी युवा नेता रवि भगत को पुलिस ने कार्यक्रम से उठाया, लैलूँगा में मचा सियासी बवाल”



सरस्वती साइकिल योजना के वितरण कार्यक्रम में हुआ हंगामा, गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल के बाद थाने पहुंचा मामला, अब जांच और पुलिस कार्रवाई पर टिकी सबकी नजर।

28 जुलाई 2026 लैलूंगा। छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत कुपाकनी स्थित हाई स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार और मनोज अग्रवाल की मौजूदगी में साइकिलों का वितरण किया जा रहा था।

इसी दौरान आदिवासी युवा नेता रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बात को लेकर कार्यक्रम स्थल पर विवाद की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को अपने साथ थाने ले गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस रवि भगत के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं।

फिलहाल साइकिलों की गुणवत्ता संबंधी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं। वहीं पुलिस की ओर से भी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षकों के हित में बीईओ की नई पहल, ‘मोर सेवा पुस्तिका–मोर अधिकार–मोर जिम्मेदारी’ अभियान का शुभारंभ

जिला जाजगीर चापा बम्हनीडीह। शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं को पूर्णतः अद्यतन, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

उद्यानिकी फसलों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ मौसम 2026-27 के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईएस)...