छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में अलर्ट

spot_img

नए मौसम तंत्र का दिख रहा असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। नए मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है।

रायपुर में सुबह से बादल और बूंदाबांदी

शुक्रवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के चलते रायपुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में यलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

अलर्ट वाले क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय

नए मौसम तंत्र का असर अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बना रह सकता है। इस दौरान बारिश का सिलसिला बढ़ने के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

CHHATTISGARH NEWS

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...