spot_img
spot_img

सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

spot_img
spot_img
spot_img

जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश

रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेेदी ने जिला कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
             अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा, अनकही कहानियां, आंगन-मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं सफलता की कहानियों का व्यवस्थित संकलन कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उत्कृष्ट एवं प्रभावी गतिविधियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS