मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

spot_img

आरोपी अपने दो साथियों के साथ युवक से शराब के लिए पैसे मांगकर किया था मारपीट

जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, मामले के दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

       रायगढ़, 17 सितंबर । रायगढ़ जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी क्रम में जूटमिल गेट के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे *आरोपी मनीष कुमार सिंह उर्फ मनीष बिहार बाबू पिता मनोज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी टीकरापारा छातामुड़ा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़* को पुलिस ने आज छातामुड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

       घटना के संबंध में 30 अगस्त 2026 को सुशांत तिवारी पिता पप्पू तिवारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जूटमिल थाना के पीछे गली, रायगढ़ द्वारा थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह मीना बाजार से घर लौटते समय जूटमिल गेट के पास रुका था, तभी मनीष बिहारी, मेहराब अंसारी एवं राहुल चौहान बाइक से वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज एवं हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 115(2), 119(1), 296, 351(3), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

           घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी मनीष बिहारी पूर्व में भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है, जिस पर जूटमिल पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर सक्रिय किए गए थे।

      इसी दौरान आज दोपहर मुखबिर से आरोपी के छातामुड़ा की ओर देखे जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य नामजद आरोपी मेहराब अंसारी एवं राहुल चौहान घटना दिनांक से लगातार फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे मेंयुवती को बदनाम करने की धमकी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS