पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

spot_img

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

बच्चों की रचनात्मकता को मिला प्रोत्साहन

वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों को देखा और बच्चों से बातचीत कर उनकी रुचि एवं प्रतिभा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विकसित भारत-2047 की कल्पना रंगों में उतरी

प्रतियोगिता में विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने ‘विकसित भारत-2047’ की अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे।

ये विद्यार्थी रहे विजेता

प्राथमिक स्तर चित्रकला: संजना प्रजापती प्रथम, रोशनी चौहान द्वितीय और परिधी चौहान तृतीय।

प्राथमिक स्तर भाषण: फातिमा महंत प्रथम, कुमकुम श्रीवास द्वितीय और पूजा चौहान तृतीय।

माध्यमिक स्तर चित्रकला: प्राची मेहर प्रथम, मिथिला पटेल द्वितीय और भूमिका निषाद तृतीय।

माध्यमिक स्तर भाषण: मीनाक्षी साहू प्रथम, शिबिका कुमारी द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय।

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी चित्रकला: गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय।

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी भाषण: तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

शिक्षा के उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में संचालित नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। सही मार्गदर्शन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से विद्यार्थी इन अवसरों का उपयोग कर सकते हैं।

शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं और 8वीं पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष और सैनिक स्कूल जैसी परीक्षाओं तथा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

विशेषज्ञ शिक्षकों ने अध्ययन की रणनीति, परीक्षा की तैयारी और विद्यार्थियों को व्यवस्थित तरीके से मार्गदर्शन देने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के उपलब्ध अवसरों से जोड़ना रहा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नारायण एवं बृजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान, उपाध्यक्ष खीरमती चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, जनपद सदस्य मुक्तेश्वर पंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, डीएमसी आलोक स्वर्णकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर भुवनेश्वर पटेल, विभिन्न संकुलों के सीएसी तथा हाई स्कूल पंचपारा के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना की राशि से खरीदी सिलाई मशीन, आशा लता ने शुरू किया अपना व्यवसाय

खेतों में मजदूरी से लेकर टेलरिंग तक का सफर, योजना की राशि बचाकर खरीदीं दो सिलाई मशीनें रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। कभी परिवार की आर्थिक...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन योजना की राशि से खरीदी सिलाई मशीन, आशा लता ने शुरू किया अपना व्यवसाय

खेतों में मजदूरी से लेकर टेलरिंग तक का सफर, योजना की राशि बचाकर खरीदीं दो सिलाई मशीनें रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। कभी परिवार की आर्थिक...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...