spot_img
spot_img

सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग में नई नियुक्तियां, सुलोचना राठिया बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से सचिव, संयुक्त सचिव और सह मीडिया प्रभारियों को भी मिली जिम्मेदारी

रायगढ़। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रांतीय प्रमुखों के निर्देशानुसार युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते की अनुशंसा एवं अनुमोदन तथा प्रदेश कोर कमेटी की सर्वसम्मति से नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस क्रम में रायगढ़ जिले की श्रीमती सुलोचना राठिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सभी नियुक्तियां 19 अक्टूबर 2026 से आगामी आदेश पर्यंत प्रभावी रहेंगी। संगठन के इस विस्तार के तहत प्रदेश स्तर पर कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीमती सुलोचना राठिया (रायगढ़) को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री योगेश नरेटी (कांकेर) को प्रदेश सचिव तथा श्री लक्ष्मण कड़ेती (बीजापुर) और श्री नंदू होड़ी (दंतेवाड़ा) को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

तीन पदाधिकारी बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

संगठन के मीडिया समन्वय और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए तीन पदाधिकारियों को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें श्री हेमंत ध्रुव (धमतरी), श्री लव मांझी (कोरबा) और श्री दामेश मंडावी (बलौदा बाजार-भाटापारा) शामिल हैं।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर

प्रदेश कार्यकारिणी के इस विस्तार को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में युवा प्रभाग की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के हितों को प्राथमिकता देने, संगठन की एकजुटता बनाए रखने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जमीन बंटवारे के विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव की घटना; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जशपुर।...

CHHATTISGARH NEWS

जमीन बंटवारे के विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव की घटना; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जशपुर।...

RAIGARH NEWS

⚡ एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन अंकुश से जुआरियों में हड़कंप! धरमजयगढ़ के जंगल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, लाखों की संपत्ति जब्त!

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तारजुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल और...