spot_img
spot_img

रायगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, भारी बारिश की आशंका; प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, निचले इलाकों में सतत निगरानी रखने और आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आम नागरिकों की सहायता और आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया है। इसके साथ ही जिला और तहसील स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

राहत एवं बचाव के लिए सभी विभाग अलर्ट

प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। विशेष रूप से निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने पर जोर दिया गया है।

नदी-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी बचने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

चक्रवात के संभावित प्रभाव के मद्देनजर किसी भी आवश्यक सहायता या आपात सूचना के लिए नागरिक जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। रायगढ़ जिला प्रशासन हेल्पलाइन 07762-223750 जिला एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए संपर्क करें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, किसानों के खातों में पहुंचे करीब 19 हजार करोड़ रुपये

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)...

CHHATTISGARH NEWS

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, किसानों के खातों में पहुंचे करीब 19 हजार करोड़ रुपये

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)...

RAIGARH NEWS

चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी अवकाश

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ जिले...