13 नवंबर को शाम 6:30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम, जिंदल स्टील गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचेंगे राज्यपाल
रायगढ़। राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
शहीदों के परिजनों का करेंगे सम्मान
राज्यपाल शाम 6:30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में आयोजित शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के बाद राज्यपाल वापस जिंदल स्टील गेस्ट हाउस लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
14 नवंबर को जांजगीर के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रायगढ़ से सर्किट हाउस जांजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां से वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।











