spot_img
spot_img

मासूम छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में 52 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

spot_img
spot_img
spot_img

घरघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला, स्कूल जाने से मना करने पर बच्ची ने दादी को बताई आपबीती; शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

दादी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

रायगढ़, 16 नवंबर 2026। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में प्राथमिक शाला के एक शिक्षक पर करीब 6 वर्ष 4 माह की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची की दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार भट्ट (52 वर्ष), निवासी ग्राम ठूसेकेला, थाना खरसिया, वर्तमान में घरघोड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है।

स्कूल जाने से मना करने पर सामने आई घटना

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को महिला ने घरघोड़ा थाने में अपनी नातिन के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि जब उसने बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर बच्ची ने बताया कि 12 नवंबर को दोपहर में स्कूल के शिक्षक अजय कुमार उसे और कक्षा के एक अन्य बच्चे को दूसरे कमरे में ले गए थे।

बच्ची के अनुसार, कमरे में शिक्षक कुर्सी पर बैठा और उसने अपने निजी अंग दिखाए। बच्ची की बात सुनकर दादी ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम ने महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए घरघोड़ा थाना पहुंचाया।

पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

महिला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और विवेचना के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS