spot_img
spot_img

मौसम की मार से धान बचाने रायगढ़ प्रशासन अलर्ट, सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर और तिरपाल अनिवार्य

spot_img
spot_img
spot_img

20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी, हर शनिवार-रविवार होगा धान भंडारण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन

रायगढ़। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान और संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि बारिश, नमी और तेज हवाओं के कारण खरीदे गए धान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिले की 79 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक इंतजाम करने और भंडारित धान की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

धान के प्रत्येक स्टैक को कैप कवर और तिरपाल से ढकना अनिवार्य

प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने को कहा है। तेज हवाओं से धान के स्टैक को सुरक्षित रखने के लिए रस्सियों से मजबूती से बांधने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जमीन की नमी और पानी के संपर्क से धान को बचाने के लिए चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत के रूप में पर्याप्त डनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जल निकासी के लिए नालियों की सफाई के निर्देश

उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और नालियों की सफाई कराने पर विशेष जोर दिया गया है। बारिश का पानी कहीं भी जमा नहीं होना चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम में भी उपार्जित धान की गुणवत्ता बनाए रखना और उसे सुरक्षित रखना है।

20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी

धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था की लगातार निगरानी के लिए सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें धान की सुरक्षा और केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखनी होगी।

हर शनिवार और रविवार को होगा भौतिक सत्यापन

सभी खाद्य अधिकारियों को नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक शनिवार और रविवार को उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन (पीवी) कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कैप कवर, डनेज, तिरपाल, जल निकासी और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जांच की जाएगी।

जिले में 84,501 किसान पंजीकृत, अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं। इनका कुल पंजीकृत रकबा 1,25,163.923 हेक्टेयर है। अब तक 232 किसानों ने 250.328 हेक्टेयर रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में बेचा है। जिले को निर्धारित 5,42,580.94 मीट्रिक टन खरीदी लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा जा चुका है। प्रशासन का जोर खरीदी प्रक्रिया के साथ-साथ उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की मार से बचाया जा सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...