spot_img
spot_img

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अब तक 1,876 क्विंटल धान जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

11 से 20 नवंबर तक 16 प्रकरणों में 4,691 बोरी धान जब्त, लैलूंगा से धरमजयगढ़ तक संयुक्त टीमों की लगातार दबिश; कुडुमकेला और सिसरिंगा में भी बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिलेभर में लगातार छापेमारी कर रही हैं। 11 नवंबर से 20 नवंबर तक की गई कार्रवाई में अब तक 16 प्रकरण दर्ज कर 4,691 बोरी धान जब्त किया गया है। इसकी कुल मात्रा 1,876.40 क्विंटल बताई गई है।

19 नवंबर को नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

19 नवंबर को संयुक्त टीमों ने लैलूंगा, पुसौर और धरमजयगढ़ क्षेत्र में नौ ठिकानों पर जांच अभियान चलाया। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम खड़गांव में पांच व्यापारियों के गोदामों से कुल 1,261 बोरी यानी 504.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। इनमें अग्रवाल ट्रेडर्स के रमेश कुमार अग्रवाल के गोदाम से 547 बोरी, गोयल ट्रेडर्स के विनोद कुमार के गोदाम से 370 बोरी, नरेश कुमार गोयल के गोदाम से 250 बोरी, प्रतीक ट्रेडर्स के मनोज गोयल के गोदाम से 65 बोरी और ओम जनरल स्टोर के जलेश्वर गोयल के गोदाम से 29 बोरी धान बरामद हुआ।

झगरपुर और लारीपानी में भी बड़ी मात्रा में धान जब्त

लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में संतोष अग्रवाल के गोदाम से 950 बोरी और पिकअप वाहन में लोड 40 बोरी सहित कुल 990 बोरी (396 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसी गांव में विकास अग्रवाल के ठिकाने से 65 बोरी (26 क्विंटल) धान बरामद हुआ। वहीं, ग्राम लारीपानी में शिवम गर्ग के पास से 350 बोरी (140 क्विंटल) धान जब्त किया गया।

पुसौर तहसील के ग्राम नेतनागर में कृषक मंगल साव के गोदाम की जांच के दौरान धान पंजीयन में दर्ज मात्रा से 579 बोरी (231.60 क्विंटल) अतिरिक्त धान पाया गया। टीम ने अतिरिक्त धान जब्त कर लिया।

कुडुमकेला में 60 क्विंटल, सिसरिंगा में 440 क्विंटल धान जब्त

20 नवंबर को भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। घरघोड़ा एसडीएम के निर्देश पर खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने ग्राम कुडुमकेला स्थित कोसरिया जनरल स्टोर में दबिश दी। यहां अवैध रूप से भंडारित 150 बोरी यानी 60 क्विंटल धान जब्त किया गया।

इसी दिन धरमजयगढ़ अनुविभाग के ग्राम सिसरिंगा में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने टिकेश्वर यादव के गोदाम की जांच की। यहां से 1,100 कट्टा यानी 440 क्विंटल धान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

रायगढ़, खरसिया और लैलूंगा में पहले भी हुई कार्रवाई

अवैध धान भंडारण के खिलाफ अभियान के तहत 11 नवंबर को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम मुकडेगा में सुदर्शन चौहान के पास से 34 बोरी (13.60 क्विंटल) धान जब्त किया गया था।

रायगढ़ क्षेत्र में 14 नवंबर को ग्राम साल्हेओना में उद्धव दीवान के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) और 18 नवंबर को काशीराम चौक में विनोद जांगड़े के ठिकाने से 70 बोरी (28 क्विंटल) धान बरामद हुआ। इसी तरह खरसिया तहसील के ग्राम चोढ़ा में 18 नवंबर को शरद अग्रवाल के पास से 32 बोरी (12.80 क्विंटल) और अनिल कुमार अग्रवाल के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) धान जब्त किया गया।

मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई, निगरानी अभियान जारी

जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन के मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से होने वाले अवैध कारोबार पर रोक लगाना है। जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...