spot_img
spot_img

सुकमा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 25 किलो से अधिक गांजा जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते यूपी और दिल्ली तक फैला था तस्करी का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन आगाज’ के तहत दो विधि से संघर्षरत बालकों समेत पांच आरोपी पकड़े गए, 14.62 लाख का मशरूका जब्त

चेकपोस्ट पर पकड़े गए दो संदिग्ध

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक गांजा पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आगाज’ के तहत पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क की कई अहम कड़ियों का खुलासा किया है। कार्रवाई में 25 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल पांच आरोपियों को पकड़ा गया है।

12 पैकेटों में छिपाकर रखा था गांजा

पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को सुकमा चेकपोस्ट के पास मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोपहिया वाहनों से पहुंचे दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 12 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 25 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों से खुली नेटवर्क की कड़ी

शुरुआत में मामला गांजा तस्करी के दो वाहकों की गिरफ्तारी तक सीमित नजर आ रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की पड़ताल शुरू की।

14.62 लाख रुपये का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा के अलावा मोटरसाइकिल, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 14 लाख 62 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस की जांच में ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक गांजा पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...