spot_img
spot_img

खरसिया में चाकूबाजी के फरार आरोपी पर रायगढ़ SSP का बड़ा एक्शन! 🔥🚨
फैज खान को पकड़वाने पर मिलेगा ₹5,000 का नकद इनाम, सूचना देने वाले का नाम रहेगा पूरी तरह गोपनीय!

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा

आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ₹5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा

आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम रखा जाएगा पूर्णतः गोपनीय

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    24 नवंबर, रायगढ़ । खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। *आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़* के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

       मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है ।

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा ।

फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना

• उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201
• एसडीओपी, खरसिया – 9479193205
• चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228
• पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान; छह दिन कोहरे का अलर्ट

मौसम का बदला मिजाज: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गिरते तापमान का असर, दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह-रात बढ़ेगी ठिठुरन पहाड़ों...

CHHATTISGARH NEWS

दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान; छह दिन कोहरे का अलर्ट

मौसम का बदला मिजाज: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गिरते तापमान का असर, दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह-रात बढ़ेगी ठिठुरन पहाड़ों...

RAIGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...