2 से 9 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का जन्मदिवस—

spot_img

2 से 9 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का जन्मदिवस—

विनय सिंह दुर्ग संभाग

खबर / राष्ट्रीय

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना भारत (संगठन) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सत्येंद्र सिंह राघव के जन्मदिवस को वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में 2 जुलाई से 9 जुलाई तक समस्त भारतवर्ष में पेड़-पौधे लगाकर मनाया जाएगा ।

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना भारत (संगठन) ने गत वर्ष भी राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सत्येंद्र सिंह राघव का जन्मोत्सव इसी भांति समस्त भारतवर्ष में वृक्षारोपण करके मनाया था ।
इसपर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि मानसून में वृक्षारोपण करने से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष जीवित रहते हैं और इस प्रकार से संगठन इसका सदुपयोग पर्यावरण को स्वस्थ एवं हरित बनाने हेतु अपनी राष्ट्रहितैषी और मानवतावादी विचारधारा के कार्यों को बढ़-चढ़कर करता है। जीवन में वृक्ष लगाना मनुष्य के लिए बहुत ही पुण्य का कार्य है तथा संगठन से जुड़ा प्रत्येक सदस्य इस कार्य में अपनी भूमिका निभाता है।
वृक्ष समस्त सृष्टि के लिए ऑक्सीजन का स्रोत है हमें अपने मनुष्य होने तथा मानवता के दायित्वों का निर्वहन वृक्षारोपण करके करना चाहिए ।
मैं संगठन एवं उन सभी महामानवों के प्रति कृतज्ञ रहूंगा जो इस पुनीत कार्य में सहयोग देते हैं ।
धन्यवाद

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...