मकान में अवैध रूप शराब बेचने की सूचना पर तमनार पुलिस ने की रेड कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……

मकान में अवैध रूप शराब बेचने की सूचना पर तमनार पुलिस ने की रेड कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……



*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 12.01.2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में थाना तमनार की टीम द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए ग्राम तमनार, गोहड़ीडीपा, महलोई, बुडिया, बागबाड़ी की ओर रवाना होकर लगाये मुखबीरों से जानकारी ली जा रही थी । इसी दरमियान पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा ग्राम तमनार सिदार पारा में विनोद सिदार नामक व्यक्ति द्वारा मकान में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मिला, तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों को लेकर संदेही विनोद सिदार के घर दबिश दिया गया, जहां विनोद सिदार अपने मकान के आंगन में प्लास्टिक जरकिन व कोल्ड ड्रिंक बॉटल में महुआ शराब की बिक्री करता पाया गया । आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर महुआ शराब और शराब बिक्री रकम ₹100 की जप्ती की गई है । *आरोपी विनोद सिदार पिता अमर साय सिदार उम्र 30 साल निवासी सिदार पारा तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना तमनार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक भीष्म देव सागर और पुरुषोत्तम सिदार शामिल थे । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर व उनके स्टाफ अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है । थाना प्रभारी तमनार व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के होटल, ढाबों में दबिश देकर संचालकों को होटल, ढाबों में अवैध शराब या अन्य अवैधानिक गतिविधियां ना हो इस संबंध में सख्त हिदायत दिया गया है, तमनार पुलिस की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...