*रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग का मरम्मत कार्य लगातार जारी*

*

रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग का मरम्मत कार्य लगातार जारी*

रायगढ़, 4 जुलाई 2024/ बारिश के कारण रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग में काफी गड्डे हो गए थे। जिसकी वजह से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन बाधित होने के साथ जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने वाहनों के आवाजाही सुचारू व सुरक्षित करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क मरम्मत के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री गोयल मरम्मत कार्य की नियमित मॉनिटरिंग भी कर रहे है।
कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़को के गड्ढों का नियमित भराव कर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री मुरारी सिंह नायक ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार सड़क मरम्मत हेतु गड्ढों में स्लैग का भराव किया गया है। नीचे बड़े स्लैग डालकर सड़क को समतल किया जा रहा है। गड्ढों से पानी निकासी की व्यवस्था भी की जा रही है। जिससे सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि यह मरम्मत का कार्य लगातार जारी रहेगा, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।
उल्लेखनीय है कि रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग में रोजाना सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इससे इस मार्ग में बारिश के दौरान गड्ढे में वाहनों के फसने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग रही थी। जिसके कारण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नियमित रूप से गड्ढों का भराव कर रहे है, जिससे वर्तमान में भारी वाहनों का सुचारू आवागमन जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...