ग्राम देवगांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की कार्रवाई

ग्राम देवगांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


       28 सितंबर, रायगढ़ । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थानाक्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज थाना तमनार पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस टीम तमनार, गोहडीपा, और देवगांव की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी, जब प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर महलोई से देवगांव की ओर जा रहा है।
            सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे ने दो गवाहों को साथ लेकर देवगांव रोड पर निगरानी बढ़ाई। रिपा रोड बंजारी नाला के पास संदेहास्पद व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अपने थैले में कुछ लेकर जा रहा था। पूछताछ पर उसने अपना नाम तरुण कुमार साहू (34), निवासी देवगांव बताया। उसके थैले से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जो 10 लीटर क्षमता वाली जेरीकेन में थी।
              मौके पर ही अवैध शराब की जप्ती की गई और उसकी विडियोग्राफी भी की गई। आरोपी तरुण कुमार साहू का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पाया गया, जिसके बाद थाना तमनार में उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे के साथ आरक्षक भीष्मदेव सागर और अनुप मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...