केंद्रीय गृह मंत्रालय में छाप छोड़ने वाले निरीक्षक आशीर्वाद को मिला मैडल , एसपी दिब्यांग ने दिया मैडल

केंद्रीय गृह मंत्रालय में छाप छोड़ने वाले निरीक्षक आशीर्वाद को मिला मैडल , एसपी दिब्यांग ने दिया मैडल


तमनार थाना प्रभारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला “दक्षता पदक”, एसपी ने किया सम्मानित…

रायगढ़/ तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “दक्षता पदक” से सम्मानित किया गया है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए उनके निरंतर समर्पण की सराहना की। एसपी ने इस मौके पर अन्य अधिकारियों को भी अपने कार्यों में रुचि लेकर उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

अंधे कत्ल मामलों में सफलता…
राहटगांवकर ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार राजनांदगांव में पदस्थ रहते हुए एक अंधे कत्ल मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए मिला। उन्होंने अपनी इस सफलता को पुलिस विभाग और अपने सहकर्मियों को समर्पित किया है। 

तमनार में बड़ी-बड़ी कार्यवाहियों में सफलता….
तमनार थाना प्रभारी रहते हुए, राहटगांवकर ने कई महत्वपूर्ण मामलों में सफल कार्यवाही की है। जुलाई 2023 में 7 बाइक चोरों की गिरफ्तारी और सितम्बर 2023 में 22 बाइक बरामद कर 2 चोरों को जेल भेजना उनके प्रमुख उपलब्धियों में से है। इसके अलावा, पाली घाट के सेल्फी पॉइंट पर हुए अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका…
राजनांदगांव में पदस्थ रहते हुए, उन्होंने 6 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा दिलाई, जिससे पीड़िता को न्याय मिला।

राहटगांवकर की इन उपलब्धियों ने न केवल उनके विभाग का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...