spot_img
spot_img

श्री अग्रसेन समिति और मारवाड़ी युवा मंच लैलूंगा ने दी अग्र बंधुओ को सफल कार्यक्रम की बधाई

spot_img
spot_img
spot_img

अग्रसेन समिति और मारवाड़ी युवा मंच लैलूंगा ने दी अग्र बंधुओ को सफल कार्यक्रम की बधाई

हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा – श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में लैलूंगा श्री अग्रसेन समिति ने बहुत ही अच्छा आयोजन किया जिसमें पिछले वर्ष की तर्ज पर वरिष्ठजनो को सम्मानित किया गया था ठीक उसी प्रकार से इस वर्ष वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही जो बच्चे पढ़ाई में जिन्होंने टॉप किया और जो बच्चे खेलो में आगे रहे उन सभी बच्चों को भी सम्मानित किया गया इसके अलावा अलग अलग उम्र के बच्चो और बड़ो के लिए अलग अलग खेलो क्वीज इत्यादि का आयोजन किया गया था जिसमे सभी वर्गो में बच्चो से लेकर बड़ों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था जिस खेल में जो भी प्रतियोगी विजेता रहा उसमे प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया ।

श्री अग्रसेन जी की शोभा यात्रा रही एतेहासिक

श्री लच्छीराम गोपीराम धर्मशाला  से भव्य शोभायात्रा का आरंभ हुआ जिसमे बैंड बाजों और झांकियो में अग्रसेन जी महाराज के रथ के साथ विभिन्न देव स्वरूपों में आकर्षक झांकियां सजाई गई शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा में सभी अग्र बंधुओ ने श्री अग्रसेन जी के नारों के साथ साथ बैंड बाजों की धुन में नाचते गाते हुए श्री अग्रसेन चौक में अग्रसेन जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया। समिति के सभी सदस्यों ने लैलूंगा के अग्र बंधुओ को धन्यवाद देते हुए कहा है की सभी अग्र बंधुओ ने कार्यक्रमों में बढ़चढकर हिस्सा लिए सभी अग्रबंधु श्री अग्रसेन जयंती के दौरान काफी उत्साहित दिखे सभी वर्ग के लोगो ने श्री अग्रसेन जयंती समारोह में अपना योगदान दिया श्री अग्रसेन समिति और मारवाड़ी युवा मंच अग्र बंधुओ को इस सफल आयोजन के लिए  बहुत बहुत बधाई देती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...