spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कृषक मवेशियों की तस्करी पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 66 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त

मौके पर गिरफ्तार 07 मवेशी तस्करों को पशुक्रूरता के अपराध में पुलिस ने भेजा जेल

कृषक मवेशियों की तस्करी पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 66 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त

मौके पर गिरफ्तार 07 मवेशी तस्करों को पशुक्रूरता के अपराध में पुलिस ने भेजा जेल

       19 अक्टूबर, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कृषक मवेशियों की तस्करी एवं क्रूरता पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारीगण सूचनातंत्र को सक्रिय कर तस्करों पर नजर रहे हैं। इसी क्रम में, 17-18 अक्टूबर की रात थाना प्रभारी धरमजयगढ़, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मोबाइल पर सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर भूखे-प्यासे कृषक मवेशियों को पैदल मारते-पीटते हुए ग्राम बोरो के जंगल से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।
     सूचना मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उनके स्टाफ ने तस्करों की पहचान करते हुए बोरो जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान, 07 मवेशी तस्करों को पकड़ लिया गया। मौके पर सूचनाकर्ता गुरूचरण सिह राजपूत वार्ड नं. 08 पतरापारा धरमजयगढ़ और गवाह मौजूद थे, जिनके समक्ष आरोपियों के कब्जे से कुल 66 नग कृषक मवेशियों को बरामद किया गया। इन मवेशियों की विधिवत जप्ती कर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम* :
1. महादेव राठिया, पिता धीरसिंह राठिया, 50 वर्ष
2. बाबूलाल राठिया, पिता मोहितराम राठिया, 51 वर्ष
3. अमर सिंह राठिया, पिता बालम सिंह राठिया, 51 वर्ष
4. धनराज राठिया, पिता मानसिंह राठिया, 53 वर्ष
5. शोभाराम राठिया, पिता सुनाराम राठिया, 55 वर्ष (सभी का स्थायी निवास: करतला, थाना करतला, जिला कोरबा)
6. जगेश्वर राठिया, पिता बुधराम राठिया, 50 वर्ष
7. चमरूराम राठिया, पिता गंगा राम राठिया, 60 वर्ष (साकिनान: भोजपुर, थाना कापू, जिला रायगढ़, छ.ग.)
              इन सभी के खिलाफ.  
    थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 245/2024, धारा 4, 6, 10 छ.ग. पशु संरक्षण अधिनियम तथा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त  हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए...
Latest
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!