रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने 19 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

spot_img

चक्रधरनगर पुलिस ने 19 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हीरालाल राठिया लैलूंगा


   रायगढ़, 16 नवंबर 2024 । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कल और आज, थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस ने शराब रेड दो बड़ी कार्रवाई की। 

         पहली कार्रवाई में, चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नवागांव बंगुरसिया में संतोष साहू के घर पर छापेमारी की। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतोष साहू अपने घर के बाहर महुआ शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोचा और उसके कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2400 रुपये थी, जब्त की। आरोपी संतोष साहू (28 वर्ष), ग्राम नवागांव बंगुरसिया, के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    दूसरी कार्रवाई में, चक्रधरनगर पुलिस को मोबाइल फोन पर ग्राम गोपालपुर कोरियादादर में एक महिला द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपित महिला बरत यादव (45 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 700 रुपये थी, जब्त की। महिला के खिलाफ भी *धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

        इन दोनों शराब रेड कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि साय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक की अहम भूमिका रही है। अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...