घरघोड़ा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

घरघोड़ा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
       रायगढ़, 05 जनवरी 2025। थाना घरघोड़ा क्षेत्र में एक स्थानीय युवती द्वारा दिनांक 05.01.2025 को आरोपी प्रीतम दास महंत उर्फ कल्लू के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती ने अपने आवेदन में बताया कि प्रीतम दास कई दिनों से गंदी नीयत से उसे देखता था। 04 जनवरी की रात वह जबरन उसके घर में घुस गया और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
           युवती की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 04/2025, धारा 74, 75, 331(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
        पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रीतम दास महंत को बीती रात हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से छेड़खानी, मारपीट, आबकारी और जुआ के कई मामले दर्ज हैं। महिला संबंधी अपराध और अन्य मामलों की बार-बार पुनरावृत्ति को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा आरोपी का चेकलिस्ट और पहचान पंचनामा तैयार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर बम्हनीडीह। शिक्षा की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...