WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

वार्ड नं. 02 में जस्ट फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

वार्ड नं. 02 में जस्ट फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

रायगढ़15 अगस्त 2025 – आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नं. 02 में जस्ट फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरदेव सिंह राजपूत जी ने झंडा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जस्ट फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। ग्रुप के संयोजक गौरव साव ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ और भाषण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया और ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए जस्ट फ्रेंड्स ग्रुप को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।इस कार्यक्रम में जस्ट फ्रैंड्स ग्रुप में सभी सदस्य शामिल थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS