spot_img
spot_img

● लैलूँगा क्षेत्र में पुलिस की जन चौपाल का प्रभाव, थाना प्रभारी दे रहे ग्रामीणों को अपराध जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश

spot_img
spot_img
spot_img

● लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस की जन चौपाल का प्रभाव, थाना प्रभारी दे रहे ग्रामीणों को अपराध जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 12 दिसंबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में लैलूंगा थाना क्षेत्र के गांवों में जन चौपालों के माध्यम से पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम कटकलिया और भुंईयापानी में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों की रोकथाम और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। चौपाल में महिलाओं से संबंधित अपराध, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन और डिजिटल युग में सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
         थाना प्रभारी ने नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष जोर देते हुए बताया कि शराब की वजह से घरेलू कलह, आपसी विवाद, दुर्घटनाएं और आर्थिक कमजोरी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए नशे से दूर रहना परिवार और समाज दोनों के हित में है। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के कई गांवों में महिलाओं ने समितियां गठित कर अवैध शराब बनाने और बेचने पर स्वयं रोक लगाई है, जिससे सामाजिक सुधार में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
          चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने शराबबंदी के समर्थन में नारे लगाकर नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया। पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS