भूकंप के झटकों से दहशत: रात में हिली जमीन, लोग घरों से बाहर निकले, CCTV में कैद हुआ मंजर

spot_img

जगदलपुर ।  जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। देर रात लगभग 11:31 बजे आए इन झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी। झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि बस्तर क्षेत्र को भूकंप की दृष्टि से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, ऐसे में यहां इस तरह जमीन का हिलना लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि घरों की दीवारें और सामान तक हिलने लगे, जिससे डर का माहौल बन गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति हर क्षेत्र को तैयार रहना जरूरी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

31 हाथियों के झुंड से दहशत के बीच जंगल में गूंजी किलकारी, ग्रामीणों ने नवजात हाथी शावक की मनाई छठ्ठी

ससकोबा के जंगल में हाथिनी ने दिया नवजात शावक को जन्म; गनपतपुर-ससकोबा के ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार की पूजा-अर्चना, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS