IPL मैचों के दौरान दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया

spot_img

IPL मैचों के दौरान दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया। गुजरात और पंजाब के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। 15-15 हजार रुपए की सट्टा आईडी और ‘Silent 777’ ऐप लिंक से सट्टा संचालित हो रहा था। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 7 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से मोबाइल, नगदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया। पाटन पुलिस ने गुजरात और पंजाब के मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले करन देवांगन (23), उत्तम निषाद (29), गोपाल निषाद (27) और लोकेश उर्फ अरमान यादव (29) को गिरफ्तार किया है।कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15-15 हजार रुपए में एवरग्रीन सिटी उम्दा में रहने वाले एडमिन कुलदीप बागड़े से करीब 15 दिन पहले एक एप का लिंक खरीदा था। इसी के माध्यम से वे सट्टा लगाने और खिलाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की। पुलिस ने कुल 4 मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं

जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी आरोपी पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और सट्टा संचालन में भी शामिल थे। मैच समाप्त होने के बाद पैसों के हिसाब-किताब के लिए ये सभी बाजार चौक में एकत्र हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने भी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दूसरा मामला सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है। गया नगर के परेतीन चौक स्थित एक खाली दुकान में कुछ लोग आईपीएल मैच पर पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। छापे के दौरान तीन लोग मोबाइल फोन के जरिए गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए पाए गए

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष राजपूत (24), शुभम चंदेल (22) और मोहम्मद ईरफान उर्फ राजा (38) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से पैसे लेकर सट्टा खिलवा रहे थे और हिसाब-किताब कॉपी में दर्ज कर रहे थे। 9 मोबाइल के साथ अन्य सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 28,800 रुपए नगद, स्कूटी, दो लाइनदार कॉपी, कैलकुलेटर, स्केल, सट्टा पर्ची और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

CHHATTISGARH NEWS

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...