ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, गौवंश तस्करी मामले में दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी की साजिश, तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची भूपदेवपुर पुलिस

spot_img



रात्रि गश्त के दौरान भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में स्कॉर्पियो छोड़कर भागे थे तस्कर, गौवंश सुरक्षित कराया गया था मुक्त

तस्करों की योजना बूचड़खाने तक गौवंश पहुंचाने की थी, पूछताछ में बड़ा खुलासा, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम में भेजे गए रिमांड पर

        रायगढ़, 9 मई । “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस को गौवंश तस्करी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात थाना भूपदेवपुर पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी ग्राम कछार क्षेत्र में लाल रंग की Mahindra Scorpio में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घेराबंदी की गई। पुलिस और डॉयल 112 वाहन को देखकर तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन खेत की मेड़ में वाहन फंस जाने पर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

                        मौके पर छोड़े गए वाहन क्रमांक OR-02 BL-2698 की तलाशी लेने पर उसमें दो गौवंश बिना चारा-पानी के, पैर बांधकर अमानवीय स्थिति में पाए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया। मौके से realme कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। थाना भूपदेवपुर में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 72/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा मुक्त कराए गए गौवंशों का पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई।

           जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तस्करों ने पहचान छिपाने के लिए वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाया था। वाहन के इंजन, चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम कछार निवासी परशुराम राणा और यादराम राठिया की संलिप्तता के प्रमाण जुटाए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हेमसागर सारथी के साथ मिलकर ओडिशा के एक व्यक्ति के संपर्क में रहकर गौवंश को बूचड़खाने पहुंचाने की योजना स्वीकार की। आरोपियों से नकदी रकम जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

      पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय नाग, पुलिस स्टाफ एवं डॉयल 112 टीम की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

👉एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

         गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

CHHATTISGARH NEWS

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...