महतारी वंदन KYC के नाम पर ग्रामीणों से वसूली!

50-50 रुपए लेकर भी रिजेक्ट हुआ KYC, मड़ियाकछार के ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

spot_img

लैलूंगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंजपुर के आश्रित ग्राम मड़िया कछार में महतारी वंदन योजना के KYC को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दीयागढ़ निवासी हीरालाल पटेल द्वारा पार्वती पटेल के ID से KYC किया गया, लेकिन प्रत्येक ग्रामीण से 50-50 रुपए की राशि वसूली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पैसा लेने के बावजूद कई लोगों का KYC रिजेक्ट हो गया, जिससे अब उन्हें दोबारा दूसरे लोगों के पास जाकर KYC करवाना पड़ रहा है। इससे गरीब ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

गांव में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सही तरीके से KYC किया जाता तो उन्हें दोबारा भटकना नहीं पड़ता। लोगों ने इसे गरीबों के साथ खुला अन्याय और अवैध वसूली बताया है।

ग्रामीणों ने लैलूंगा तहसीलदार को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

“गरीबों की योजना में भी कमाई का खेल?”

KYC के नाम पर वसूली से मचा हड़कंप, ग्रामीण बोले – पैसा लिया, काम फिर भी अधूरा!

मड़िया कछार में उठे इस विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत मिल पाती है या नहीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS