झीरम घाटी के शहीदों को नमन… फिर नारायणपुर शिविर में फूटा कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता का गुस्सा!”



विधायक विद्यावती की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, गंभीर समस्याओं को लेकर राजस्व अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

लैलूंगा के नारायणपुर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर उस वक्त पूरी तरह गरमा गया, जब झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार की अगुवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिविर स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में बदल गया।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, राजस्व प्रकरण, राशन, किसानों की समस्या और ग्रामीण योजनाओं में भारी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, जिससे जनता परेशान है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लंबित नामांतरण, सीमांकन, पट्टा, किसानों की समस्याएं और ग्रामीण सुविधाओं को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए गए।

शिविर में अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

“श्रद्धांजलि से शुरू हुआ कार्यक्रम… विरोध प्रदर्शन में बदला माहौल!”

नारायणपुर शिविर में एक तरफ झीरम घाटी के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, वहीं दूसरी तरफ जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। पूरे कार्यक्रम में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल देखने को मिली।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...