एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं सैनिटरी किट का वितरण

spot_img

सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 06 अगस्त 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 200 छात्राओं को सैनिटरी किट का वितरण किया गया।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की वरिष्ठ सदस्याओं तथा डॉ. नेहा जैन, वरिष्ठ सलाहकार (चिकित्सा) एवं डॉ. श्रिया रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान हाइजीन तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ए. बी. वी. कुजूर ने संगवारी महिला समिति द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...