रायपुर : नक्सलवाद की समाप्ति के बाद विकास के नए दौर में छत्तीसगढ़, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री साय

आईटीवी नेटवर्क के ‘युवा मंच’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों का किया सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित एक निजी होटल में आयोजित आईटीवी नेटवर्क एवं इंडिया न्यूज के ‘युवा मंच’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ अब समन्वित रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार सरगुजा से लेकर बस्तर तक पूरे प्रदेश के लक्ष्यकेंद्रित विकास के लिए संकल्पित है।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नक्सलवाद बना था विकास में बड़ी बाधा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद लंबे समय तक बड़ी बाधा रहा। सरकार के गठन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में यह तथ्य सामने आया कि देश में बची नक्सल समस्या का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ में था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के खिलाफ स्पष्ट लक्ष्य और समय-सीमा तय की गई। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

सरगुजा से बस्तर तक विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में विकास की गति को और तेज करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक सभी क्षेत्रों का संतुलित और समन्वित विकास हो तथा प्रदेश की क्षमताओं और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए।

पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। वहीं बस्तर के धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि धुड़मारास में बांस राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियां संचालित हो रही हैं और पर्यटक होम स्टे के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर रहे हैं।

नई उद्योग नीति में पर्यटन को मिला स्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई उद्योग नीति में पर्यटन को भी शामिल किया गया है। इससे पर्यटन क्षेत्र में निवेश, रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में योगदान देने वाली प्रतिभाओं और युवाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी विकास की दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अम्बिकापुर : अब एंडोस्कोपी-कोलोनोस्कोपी सहित महिला स्वास्थ्य की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही केंद्र पर

सूरजपुर-रामानुजनगर समेत आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ जांच और परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत हो सकती है कम चंद्रिका कुशवाहा / शशांक दुबे सूरजपुर...

CHHATTISGARH NEWS

अम्बिकापुर : अब एंडोस्कोपी-कोलोनोस्कोपी सहित महिला स्वास्थ्य की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही केंद्र पर

सूरजपुर-रामानुजनगर समेत आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ जांच और परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत हो सकती है कम चंद्रिका कुशवाहा / शशांक दुबे सूरजपुर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हलाकान, उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे तक देरी से पहुंची

हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री; सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी रायगढ़। रेलवे परिचालन में अनियमितता के...