पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कार्यकाल पूरा होने की घोषणा की, सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का चयन
खरसिया। श्री भगवान परशुराम मंदिर में 9 अगस्त को ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा जी ने अपने कार्यकाल के पूर्ण होने की घोषणा की। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की मौजूदगी में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई।

अमित शर्मा के नाम पर बनी सहमति
बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री विनोद शर्मा जी (पूजा ट्रांसपोर्ट) ने नवीन अध्यक्ष पद के लिए श्री अमित शर्मा जी का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें ब्राह्मण सेवा समिति का नया अध्यक्ष चुना। वहीं सचिव पद के लिए श्री आशीष शर्मा जी के नाम की घोषणा की गई।
दोनों पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अमित शर्मा जी वर्तमान में वार्ड नंबर-9 से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हैं। वहीं श्री आशीष शर्मा जी शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों ने समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
पूर्व अध्यक्ष और टीम के कार्यों की सराहना
बैठक में मौजूद समाज के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा जी एवं उनकी पूरी टीम के कार्यकाल की सराहना की। समाजजनों ने सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।
भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री अमित शर्मा जी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री अमित शर्मा जी एवं श्री आशीष शर्मा जी ने समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। अमित शर्मा ने कहा कि वे आगे भी समाज के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे और समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
जनहित में सालभर सक्रिय रहती है समिति
ब्राह्मण सेवा समिति एक पंजीकृत संस्था है, जो वर्षभर समाज एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहती है। समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के सदस्यों का निरंतर सहयोग मिलता है।





