पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश मे लागु हो को लेकर 2 अक्टूबर 2023 को गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक यात्रा निकाली जायेगी:- ज़िग्नेश कालावाडिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश मे लागु हो को लेकर 2 अक्टूबर 2023 को गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक यात्रा निकाली जायेगी:- ज़िग्नेश कालावाडिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय बैठक छत्तीसगढ़ मे सम्पन्न हुई:- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर निकलने वाली यात्रा 20 राज्यों से होकर गुजरेगी जिसमे सभी पत्रकार संगठनों,पत्रकारों से समर्थन जुटायेगी ।

चंद्र शेखर जायसवाल

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत का दिल्ली मे अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।

रायगढ़/सारंगढ़ -अमर स्तंभ छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय बैठक छत्तीसगढ़ की पान पानी पायलगी की भूमि सारंगढ़ मे समापन्न हुइ देश के कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। देश में पत्रकारों की एक सूत्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अगले वर्ष दो अक्टूबर 2023 को पोरबन्दर गुजरात से दिल्ली तक की दस हजार किमी लम्बी यात्रा निकालेगी। रविवार को सारंगढ़ के टमटोरा पर्यटन केन्द्र परिसर में सम्पन्न एबीपीएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के बड़े व केन्द्र सरकार के श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा पंजीकृत संगठन एबीपीएसएस के लगभग एक दर्जन प्रतिनिधि पत्रकार हितार्थ देश के बीस राज्यों से होकर पत्रकार सुरक्षा यात्रा निकलेंगे जिसका नेतृत्व वे खुद करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग दो महीने तक अनवरत चलने वाले उक्त यात्रा के माध्यम से देश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन के पश्चात दिल्ली में देश भर से हजारों पत्रकारों को इकट्ठा कर रैली तथा अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह को एबीपीएसएस का प्रदेश संयोजक बिहार मनोनीत किया गया। प्रदेश संयोजक मनोनीत किये जाने के बाद मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि बिहार के सभी जिलों व प्रखंडों में पत्रकारों की बैठक आयोजित करके फरवरी महीने तक संगठन का नया स्वरूप तैयार कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान ने बताया कि फरवरी महीने में महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा सभी राज्यों के प्रदेश आध्यक्षों पत्रकारों की बैठक आयोजित कर पत्रकार सुरक्षा यात्रा की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में राकेश प्रताप सिंह परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,महफूज खान राष्ट्रीय महासचिव, गोविंद शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़) रत्नाकर त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव, बीरबल शर्मा राष्ट्रिय सचिव, अजय परमार(प्रदेश अध्यक्ष गुजरात) , शेख रईस ,जीतु भाई,तथा डॉ बसन्त सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...