spot_img
spot_img

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1703 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू, जनवरी में होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में भर्ती का अवसर उपलब्ध कराया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत कुल 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए मंडल पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

इस भर्ती में सहायक ग्रेड-3, सहायक उप निरीक्षक, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी?

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों का विवरण इस प्रकार है: पद का नाम पदों की संख्या सहायक ग्रेड-3 1,206 सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) 279 शीघ्रलेखक (हिंदी) 30 उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) 34 स्टेनो टाइपिस्ट 23 डाटा एंट्री ऑपरेटर 25 शीघ्रलेखक (द्विभाषी) 13 पंजीयक लिपिक 50 सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) 40 शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) 3 कुल पद 1,703

CG Vacancy 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026
  • आवेदन का समय: शाम 5 बजे तक
  • आवेदन में त्रुटि सुधार: 28 से 30 नवंबर 2026
  • त्रुटि सुधार की अंतिम समय सीमा: शाम 5 बजे तक

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा का आयोजन प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा शुल्क वापसी

इस भर्ती की एक खास बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने आवेदन के दौरान भुगतान किया होगा।

कहां करें ऑनलाइन आवेदन?

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना में दिए गए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

CHHATTISGARH NEWS

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

RAIGARH NEWS

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...