spot_img
spot_img

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ के सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हुए शामिल, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

बढ़ते तापमान और जल संकट की चुनौतियों पर हुई चर्चा

रायगढ़, 12 नवंबर 2026। बढ़ते तापमान, अनियमित मानसून और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत और जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने हिस्सा लिया।

पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान रायगढ़ जिले में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बताया गया कि तापमान में वृद्धि, मौसम में बदलाव और अनियमित बारिश का असर कृषि, पेयजल और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

पौधारोपण और पुराने पेड़ों के संरक्षण की अपील

प्रशिक्षण में केलो नदी के तटीय क्षेत्रों के साथ शहरी और औद्योगिक इलाकों में पौधारोपण करने तथा पुराने पेड़ों को संरक्षित रखने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा भूजल स्तर बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और केलो नदी के बेहतर प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया गया।

प्रदूषण और प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण जरूरी

प्रदूषण कम करने के लिए उद्योगों और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने की बात कही गई। अधिकारियों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे प्रयासों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित एस. कुमार मंडल, डॉ. अविनाश चंद्रा, डॉ. जावेद मारीकर, डॉ. कल्याणी पटेल, आईडीएसपी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामकुमार जांगड़े, जानकी देवांगन और सीमा बरेठ उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...