जो भक्त भाव से प्रार्थना करता है शिव सदैव उसके अधीन है : शास्त्री

spot_img

जो भक्त भाव से प्रार्थना करता है शिव सदैव उसके अधीन है : शास्त्री


सुहेला ।


स्थानीय दुर्गोत्सव मैदान में स्व. सोनचन्द वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री (उत्तराखंड) ने कहा कि जो भक्त भगवान से कार्य करवाना चाहता है , वो भगवान खुशी से करते है क्योंकि भक्त के बस में भगवान भगवान है और स्वम शिव जी कहते है की मैं उनके अधीन हु जो पूर्ण भाव से मुझे स्वीकार करता है ।
वही शास्त्री ने सतरुद्रीय संहिता कथा का वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि यह कथा महादेव स्वयं माता पार्वती को कैलाश पर्वत में सुना रहे है , इस संहिता में भगवान शिव के अद्भुत सैकड़ों अवतार हुए है , श्रृष्टि के प्रारंभ में भगवान महादेव के पांच अवतार है ।
जिसे पंचमूर्ति अवतार भी कहा जाता है , शिव महापुराण में लिखा है कि पंचमूर्तियो की कथा जो इंसान श्रवण या नाम स्मरण करता है उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है ।
शिव की लीला भगवान स्वयं जानते है , इसी बीच भील की कुटिया में भगवान शिव जी पहुंचे , जिस प्रकार अतिथियों का बड़े ही सुन्दर रूप से आव्हान होता है ठीक उसी प्रकार भील ने उनका स्वागत किया सेवा कर ही रहे थे की भगवान को निद्रा आ गई , कुछ समय बाद उठे तो भील से बोले बड़ी थकान थी , अब यही कहते कहते सांय हो गई , भील ने विनम्र भाव से कहा प्रभु जो हमारे कुटिया में था उनसे आपकी सेवा की , कथा के अंतिम वर्णन में शिव जी ने भील और भीलनी के उद्धार के लिए अतिनाश का अवतार लिया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...