spot_img
spot_img

● क्रिकेट सट्टा लिखने वालों और फरार वारंटियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…..

spot_img
spot_img
spot_img

● क्रिकेट सट्टा लिखने वालों और फरार वारंटियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…..

● स्टेशन के पास सट्टा नोट करते दो आरोपियों गिरफ्तार, आरोपियों से 1 टैबलैट, 5 मोबाइल और नकद रूपये जप्त…..

● *चोरी, नकबजनी मामले के 3 वारंटियों फरार को कोतवाली पुलिस कोर्ट पेश कर भेजी जेल*…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच दौरान क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों पर मुखबिर एवं अपने स्टाफ लगाकर निगाह रखी जा रही है । इसी क्रम में कल रेल्वे स्टेशन के पास दो लड़कों द्वारा आईपीएल मैच पर क्रिकेट सट्टा नोट किये जाने की सूचना पर थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे और आरक्षक उत्तम सारथी द्वारा सट्टा लिखने वाले दो आरोपी- (1) मनीष सावलानी पिता चन्द्र कुमार सावलानी उम्र 21 वर्ष निवासी शैलेन्द्र नगर बैंक कालोनी थाना चक्रधरनगर (2) संजय वाधवानी पिता दौलत राम वाधवानी उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कालोनी थाना चक्रधरनगर हिरासत में लेकर थाना लाया गया । दोनों आरोपियों से सट्टा नोट कर रहे उपकरण 01 टैबलेट, 5 मोबाइल नकद रकम करीब 5,000 रूपये, पेन एवं सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

वहीं फरार आरोपियों पर चलाये जा रहे कार्यवाही के क्रम में कल रात्रि गस्त दौरान कोतवाली टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली स्टाफ द्वारा पूंजीपथरा और इंदिरानगर क्षेत्र में दबिश देकर 3 फरार वारंटी- (1) शिव कुमार निषाद पिता देवधर निषाद 23 साल इंदिरा नगर गंगाराम तालाब थाना कोतवाली (2) मंगलू खैरवार पिता मुंडू खैरवार 26 साल इंदिरा नगर रायगढ़ (3) बिक्की पटेल पिता विजय पटेल 19 साल निवासी पूंजीपथरा को पकड़ा गया । वारंटी शिव कुमार निषाद और मंगलू खैरवार पर नकबजनी के दो अलग-अलग केस चल रहे हैं तथा बिक्की पटेल मोटर चोरी मामले का आरोपी है, जिन्हें आज गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में कोर्ट पेश किया गया है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...