राजीव गांधी शिक्षा मिशन अर्थातअंधेर नगरी चौपट राजा…

spot_img

राजीव गांधी शिक्षा मिशन अर्थातअंधेर नगरी चौपट राजा

जितेंद्र सिंह ठाकुर सहयोगी ममता साहू की रिपोर्ट

जशपुर/छत्तीसगढ़ 24 पत्थलगाँव राजीव गांधी शिक्षा मिशन जशपुर फिर से सुर्खियों में है । मामला है पत्थलगांव ब्लाक के तिलडेगा संकुल में शैक्षिक समन्वयक लक्ष्मण मिरी द्वारा किये गए स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री में भारी गड़बड़ी का है इस मामले में हमारे द्वारा एक पखवाड़ा पूर्व में ही उजगार किया गया था,किंतु आज तक कार्यवाही तो दूर की कौड़ी जांच तक नही किया गया है।जबकि सारे मामले की जानकारी विकासखंड से लेकर जिले के आला अधिकारियों को है।ऐसे में किसी प्रकार की कार्यवाही न करना सन्देहों को जन्म दे रहा है।इस सम्बन्द्ध में जिला समन्वयक से फोन पर बात करने की कोशिश भी की गई परन्तु उन्होंने फोन उठाना भी उचित नही समझा। आपको बताते चलें कि इस वर्ष शासन द्वारा शालाओं को स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री 3 बार वितरण हेतु प्रदान किया गया है।विकासखण्ड कार्यालय द्वारा उक्त सभी सामग्री को संकुल समन्वयकों को वितरण हेतु जिम्मेदारी दी गई थी किंतु तिलडेगा संकुल के समन्वयक लक्षमण मिरी द्वरा सामग्री वितरण न करके बंदरबांट किया गया कोरोना काल मे स्वच्छता सामग्री न वितरित कर स्कूली बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया गया है ।मामले की शिकायत संकुल के प्रधान पाठकों द्वारा करने एवं समाचार प्रकाशित होने के उपरांत आनन फानन में आधी अधूरी सामग्री 29 मार्च को संकुल के प्रधान पाठकों को दिया वहीं 4 फरवरी की स्थिति में पावती प्राप्त किया गया है। प्रधान पाठकों के द्वारा सामग्री वितरण की गड़बड़ी के साथ साथ फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। सारे मामले में आजतक जांच न कर आरोपी को समय दिया जाना कहीं न कहीं कागजों का खेल जारी है। अब देखना होगा कि दोषी समन्वयक पर जिला प्रशासन कार्यवाही करता है अथवा कागजों के सहारे लीपा पोती की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS