CG : टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से से#स की डिमांड, आरोपी ने भेजी अपनी न्यूड फोटो, केस दर्ज

रायपुर।  राजधानी में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर संबंध बनाने की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

टिकरापारा पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीड़िता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की।

नग्न तस्वीरें भेजा

महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।

सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता के अनुसार, इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। इस तरह की हरकतों से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और करीना कपूर

मुंबई। ENTERTAINMENT: एक्टर सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. वो जल्द ही फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज...

CHHATTISGARH NEWS

CG : रायपुर से बड़ी खबर: उप सचिव स्तर पर तबादला, विभागों में नई नियुक्ति

रायपुर।  नवा रायपुर से प्रशासनिक हलचल की बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 मई 2026 को...

RAIGARH NEWS

डेढ़ सौ हाथियों का डेरा, रायगढ़ में धान और मक्का फसल किया बर्बाद

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। जिले में 130 से अधिक हाथियों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। रात होने...