सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने

औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी

सम्मान और सुरक्षा का आशियाना मिलने पर हितग्राहियों ने जताया शासन के प्रति आभार



रायगढ़, 8 मई 2026/ ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुरक्षित और सम्मानजनक आवास केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की नींव होता है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ऐसे ही अनेक परिवारों के सपनों को नया आकार मिल रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड पुसौर के ग्राम औरदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपी गई और विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।
         शिविर में ग्राम पंचायत सुकूलभठली के संतराम, माला प्रधान और रामकुमार चौहान, ग्राम पंचायत जकेला की चंद्रमा गुप्ता, ग्राम पंचायत औरदा के जयंती साव और अहिल्या पाव को उनके सपनों के आवास की सौगात मिली। वर्षों तक कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन बिताने वाले इन परिवारों के चेहरे पर अपने नए पक्के घर को देखकर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। ग्राम पंचायत सुकूलभठली के हितग्राही रामकुमार चौहान ने भावुक होकर बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में घर में छप्पर से पानी टपकता था और परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अब वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
          इसी तरह अन्य हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके लिए केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। नए घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई, परिवार की सुरक्षा और दैनिक जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में औरदा शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षक सदन बम्हनीडीह में पेंशन याचिकाकर्ताओं ने की बैठक

जाजगीर चापा याचिकाकर्ताओं ने टीचर्स एसोसिएशन द्वारा लगाए गए कैविएट का किया स्वागत विगत 6 वर्ष पूर्व लगाए गए याचिका पर हुए निर्णय से प्रसन्नता की...

CHHATTISGARH NEWS

बारिश से तेंदूपत्ता के बंडल भीगने से बंडलों में दीमक का प्रकोप

कांकेर। जिले में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है, सुबह से शाम तक तेज धूप और शाम होते-होते आंधी और बारिश शुरू हो जा...

RAIGARH NEWS

सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधायोजना के तहत घायलों को 1.50 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार उपलब्ध

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 8 मई 2026/ भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एण्ड एस्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना का कलेक्टर...