वित्त मंत्री चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव, कहा सुशासन से सरकार गांवों के विकास के लिए है प्रतिबद्ध
रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम डुमरमुड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सहज और सरल अंदाज में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया, जिससे ग्रामीणों में आत्मीयता और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सुशासन, सरकार की दृढ़ संकल्पशक्ति एवं लगातार स्वीकृत विकास योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ बीईओ बसंत चतुर्वेदी का प्रथम संकुल आगमन आज, स्वागत समारोह के साथ होगी शैक्षणिक कार्यशाला

जिला जाजगीर चापा बम्हनीडीह। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के प्रथम संकुल आगमन के अवसर पर शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...