CG – नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद : 1000 डेटोनेटर, रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

कांकेर। बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवाद के खात्मे की घोषणा तो हो गई, लेकिन जमीन के नीचे अभी भी कई विस्फोट छिपे हुए हैं। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर रविवार को जवानों ने सर्चिंग के दौरान अहम सफलता हासिल की। कोयलीबेड़ा और छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सली डंप बरामद किया गया, जहां से बड़ी संख्या में 12 बोर रायफल, बीजीएल लांचर, नक्सल वर्दी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम शामिल रही।

कांकेर-नारायणपुर सीमा के ग्राम पल्लाहूर और जपमरका के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोध अभियान चलाया गया। इस दौरान गहन जांच में जंगल में जमीन के नीचे छिपा एक नक्सल डंप बरमाद किया गया। जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। 1 कंट्रीमेड BGL लांचर, 25 BGL सेल, 4 इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज, 1 AK-47 का खाली कार्टिज, 5 किलो गन पाउडर, 10 बड़े सुतली बम, 3 नक्सली वर्दी, 1 सोलर चार्जर, 50 फीट वायर, मेडिकल किट और अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया।

800 इलेक्ट्रिक और 200 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ग्राम मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के जंगलों में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। इस कार्रवाई में डीआरजी कांकेर के उप निरीक्षक विजय कुलदीप, डीआरजी नारायणपुर सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर और बीडीएस टीम बीएसएफ कमाण्डर के रोहिताश के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में क्या-क्या मिला ?
12 बोर रायफल – 03 नग
BGL लांचर – 01 नग
BGL सेल – 06 नग
बारूद – 100 ग्राम
पोच – 01 नग
नक्सली वर्दी – 01 नग
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 800 नग
नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 200 नग

नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में कांकेर और नारायणपुर पुलिस ने लगातार संयुक्त अभियान चला रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

UPSC EXAM: सिविल सर्विस का सपना लेकर पहुंचे हजारों युवा, बिलासपुर में UPSC परीक्षा संपन्न

बिलासपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आज पूरे देश के साथ-साथ न्यायधानी बिलासपुर में...

CHHATTISGARH NEWS

UPSC EXAM: सिविल सर्विस का सपना लेकर पहुंचे हजारों युवा, बिलासपुर में UPSC परीक्षा संपन्न

बिलासपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आज पूरे देश के साथ-साथ न्यायधानी बिलासपुर में...

RAIGARH NEWS

तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में महुआ शराब एवं देशी मदिरा की जब्ती

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाईतमनार पुलिस ने ग्राम आमाघाट में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के...