spot_img
spot_img

बेरला गौठान के लिए 25 ट्रैक्टर-ट्राली पैरा का किया गया दान

spot_img
spot_img
spot_img

बेरला गौठान के लिए 25 ट्रैक्टर-ट्राली पैरा का किया गया दान
कलेक्टर एवं विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रैक्टर को किया रवाना

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा -बेरला गौठान के लिए आज किसानों ने 25 ट्रॉली पैरा का दान किया। बेरला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जनचौपाल में आज विधायक आशीष कुमार छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बेरला अंचल के किसानों द्वारा 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली पैरा का दान किया गया। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। कलेक्टर की अपील पर जिले के गौठानों में पशुओं के लिए समुचित मात्रा में चारे की प्रबंध करने के लिए पशुपालकों एवं किसानों के द्वारा पैरादान का कार्य निरंतर जारी है।
ज्ञात हो कि गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए किसानो से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने के बजाय अपने गांव की गौठान समिति को दान करें। जिलाधीश ने किसानो से गौठान में गौमाता के आहार के लिए पैरादान करने का आव्हान किये है, इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में धान कटाई और मिंजाई का काम अंतिम चरण में है। धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय पैरा को अपने नजदीक के गौठान में दान करने का आग्रह किए है। खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण एवं स्वास्थगत समस्याएं पैदा होती है। यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का भी उल्लंघन है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वाशी में ऑयल कंपनी में भीषण आग, प्लाईवुड और कूरियर कंपनियां भी चपेट में

नवी मुंबई। वाशी सेक्टर-18 में रविवार रात एक ऑयल कंपनी के परिसर में लगी भीषण आग ने आसपास की कंपनियों को भी अपनी चपेट...

CHHATTISGARH NEWS

वाशी में ऑयल कंपनी में भीषण आग, प्लाईवुड और कूरियर कंपनियां भी चपेट में

नवी मुंबई। वाशी सेक्टर-18 में रविवार रात एक ऑयल कंपनी के परिसर में लगी भीषण आग ने आसपास की कंपनियों को भी अपनी चपेट...

RAIGARH NEWS

27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

राउत नाचा शौर्य कार्यक्रम में प्रदेशभर के दलों को किया जाएगा आमंत्रित, यादव सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय रायगढ़। यादव समाज...