
कोरबा – ग्राम बोईदा बस्ती, सराईपाली एवं ओढ़ालीडीह में चल रहे सावनाही रामायण पाठ में सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने रामायण मंडली के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम से गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान सरपंच संजय राज ने मानस मंडली के साथ बैठकर रामायण पाठ एवं भजन-गायन में सहभागिता की। उन्होंने धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए रामायण मंडलियों का उत्साहवर्धन किया।सावनाही रामायण में सहयोग के रूप में बोईदा बस्ती में 1101 रुपए, सराईपाली में 1101 रुपए एवं ओढ़ालीडीह में 1101 रुपए रामायण पाठ में चढ़ाए गए। वहीं क्षेत्र की 15 रामायण मंडलियों को 100-100 रुपए की राशि प्रदान कर उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। सरपंच के इस सहयोग से रामायण मंडली के सदस्यों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। सावनाही रामायण के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और धार्मिक वातावरण बना हुआ है।ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सरपंच संजय राज ने कहा कि सावनाही रामायण हमारे गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए हम सभी को गांव के विकास, शांति और खुशहाली के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने रामायण मंडलियों एवं आयोजन से जुड़े सभी ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।इस मौके पर पंच गौरी मरावी, भुनेश्वरी पटेल, तुंगन पटेल, रेवती रमण तिवारी, लगनी बाई, प्रेमवती, उर्मिला पटेल, भगवती बाई, दुर्गा बाई, तिरीथकुंवर, राम कुमारी, दूरपती, मीना बाई, सुशिला बाई, रामाधार पटेल, कन्हैयालाल, नारायण पटेल, देवनारायण पुनीराम, सुरेश, नरेश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, भरत पटेल, आत्माराम, पविनेश, वैभव पटेल, राजू पटेल, श्रवण कुमार पटेल, खम्हन प्रसाद पटेल, संतोष पटेल, कन्हैया लाल पटेल, रविकुमार, अंजोरी, सुनाराम, चन्द्रभान, सुखदेव, इंदरसिंह, जगदीश, कुशल पटेल, राहूल, कैलाश, दुकालूराम, मोतीलाल, अतिराम, समुन्द्र लाल, विजेलाल, रामाधारी, चतुर सिंह, राजेश्वर, प्रदीप कुमार, गुलाप, बद्री प्रसाद, संतोष कुमार, सियाराम, शिरमत बाई, शांति बाई, हरबाई, शुक्रवारा बाई, पितर बाई, कान्ति बाई, रजनी पटेल, प्रिया, सरस्वती बाई, रिनू बाई, अनिता, सुरूज बाई, राजकुमारी, बसंत, सीताराम, योगेश, प्रकाश, विकाश, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व मानस मंडली उपस्थित थे।







