spot_img
spot_img

रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



वार्ड क्रमांक 34 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

रायगढ़, 27 अगस्त 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना शासन की प्राथमिकता है। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने बुधवार को रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 नवापारा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नवापारा में नाली निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था और बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
          ऑक्सीजोन के पीछे स्थित पुराने नाले के संधारण एवं निर्माण से शुरू होने वाला यह कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 14.48 लाख रुपये की लागत से मनोज के घर से मनबोध के घर तक पुराने नाले का संधारण एवं निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 47.79 लाख रुपये की लागत से मनोज के घर से एनएच स्थित पुल तक नाला निर्माण होगा। तीसरे चरण में वार्ड क्रमांक 33 में बाबूलाल के घर से चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज तक 16.90 लाख रुपये की लागत से नाला एवं पुलिया निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार तीनों चरणों में कुल 79.17 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को आवागमन में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री उमेश अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...