spot_img
spot_img

बच्चों और किशोरों के लिए जिला चिकित्सालय में साप्ताहिक टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय रायगढ़ में बच्चों एवं किशोरों में होने वाले टाइप-1 डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साप्ताहिक टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि क्लीनिक के माध्यम से टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों को नियमित चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग तथा निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बीमारी के प्रभावी प्रबंधन, इंसुलिन के नियमित उपयोग, खान-पान तथा समय-समय पर फॉलो-अप के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला चिकित्सालय रायगढ़ में संचालित होगा। क्लीनिक शुरू होने से जिले के टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों को नियमित उपचार और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए निरंतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर डीएचओ डॉ. बी.पी. पटेल, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. जावेद, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. प्रकाश चेतवानी, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. स्नीगधा दास, डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा सहित पेडियाट्रिशियन, प्रमुख चिकित्सक, अस्पताल सलाहकार, स्टाफ नर्स एवं काउंसलर उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS