जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

spot_img

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

लैलूंगा। युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल ने अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाते हुए लैलूंगा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच खुशियां बांटीं। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को केले एवं फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती, मुन्ना कौशिक, कृष्णा यादव सहित लैलूंगा बीएमओ डॉ. धरम पैंकरा की मौजूदगी रही। जन्मदिन के मौके पर अस्पताल परिसर में मरीजों के बीच फल वितरण कर युवा व्यापारी ने सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

विक्की अग्रवाल का कहना रहा कि जन्मदिन की खुशी केवल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने के बजाय जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने से इस दिन की खुशी और भी बढ़ जाती है। मरीजों को फल वितरित करते हुए उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी विक्की अग्रवाल के इस पहल की सराहना की। जन्मदिन के मौके पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण करने की पहल की चर्चा क्षेत्र में बनी रही

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों से बांधा समां, गायकी और वाद्य यंत्रों ने बिखेरी मिठासरायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS