तमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में पुलिस ने भेजा रिमांड

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


             थाना तमनार पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 16 सितंबर 2026 को ग्राम मुड़ागांव में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹100 के साथ एक महिला को पकड़ा है। पुलिस टीम ग्राम भ्रमण पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंजु चौहान अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ उसके घर पहुंची, जहां घर के बाहर गली बरामदे में एक महिला बैठी मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मंजु चौहान पति संतोष चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुड़ागांव, थाना तमनार, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरिकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹1,000 तथा शराब बिक्री की ₹100 नगद रकम बरामद हुई। शराब एवं रकम को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...