चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

spot_img


लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

तमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में पुलिस ने भेजा रिमांड

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


    रायगढ़, 17 सितंबर । रायगढ़ जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत 16 सितंबर 2026 को जिले के थाना चक्रधरनगर, थाना सिटी कोतवाली एवं थाना तमनार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 39 लीटर अवैध महुआ शराब, ₹200 नगद शराब बिक्री रकम और एक स्कुटी जब्त की है। तीनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

*चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त*

       “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शहर में पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी में ग्राम बंगुरसिया से इंदिरा विहार की ओर अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गवाहों के साथ इंदिरा विहार रानी महल मेन रोड के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 G 6861 में सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अरूण सिदार पिता विद्या सिदार उम्र 37 वर्ष निवासी जिला पंचायत छोटे अतरमुड़ा, थाना चक्रधरनगर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हिंजोर साय कुजूर पिता स्व. शनिचर साय कुजूर उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम घटगांव, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम छोटे अतरमुड़ा बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी के बीच में रखी दो 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमत ₹4,000 बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमत ₹10,000 को भी पुलिस ने जप्त किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु सिद्धांत येरेवार, प्रधान आरक्षक बालचन्द्र मोहन राव, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं आरक्षक मनोहर मिंज शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

तमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में पुलिस ने भेजा रिमांड

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़              थाना तमनार पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 16 सितंबर 2026 को ग्राम मुड़ागांव में कार्रवाई करते हुए...